शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में परमवीर चक्र विजेता लांस नायक यदुनाथ सिंह के शहीद दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने कहा कि 1947 के भारत-पाक युद्ध में यदुनाथ सिंह ने अद्वितीय साहस दिखाया और वीरगति प्राप्त की। इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने नौशेरा में पाकिस्तानी हमलावरों के खिलाफ उनके योगदान का उल्लेख किया। वरिष्ठ शिक्षक संजय अग्निहोत्री ने कहा कि यदुनाथ सिंह शाहजहांपुर का गौरव हैं। कार्यक्रम में शिक्षक और छात्र संख्या में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...