बोकारो, जुलाई 7 -- सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में सोमवार को छात्रों के बीच शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य सुमित कुमार ने शतरंज खेल कर किया। उन्होंने बताया कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि मानसिक विकास का महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। यह खेल तर्कशत्ति, एकाग्रता, समस्या समाधान, और निर्णय जैसी कौशलों को बढ़ावा देता है। लड़को के ग्रुप ए व ग्रुप बी से लोटस हाउस और लड़कियों के ग्रुप ए से डेजी व ग्रुप बी से डैफोडिल हाउस ने जीत हासिल किया। इस मौके पर उपप्राचार्य पूनम सिंह व शैक्षणिक प्रभारी श्रीकान्त सिंह कौशल , प्रभारी विधान चन्द्र महतो,सुमन कुमार ठाकुर ,शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार सिंह, धरमवीर गुप्ता, अजय कांति , ईना खातुन व सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.