कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर भाजपा उत्तर, दक्षिण जिला इकाइयों ने अपने-अपने दफ्तरों में गोष्ठी की। भाजपाइयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लगवाई प्रतिमा का लोकार्पण किया। भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में नवीन मार्केट दफ्तर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अनिल दीक्षित ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का व्यक्तित्व, कृतित्व हम सबके के लिए राष्ट्र की एकता अखंडता तथा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में प्रेरणाश्रोत रहेगा। यहां सतेंद्र पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, विधि राजपाल रहीं। वहीं भाजपा दक्षिण दफ्तर में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ...