कानपुर, दिसम्बर 15 -- पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के पटेल चौक पर सोमवार को समाजसेवियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के पुण्यतिथि पर पटेल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रंद्धाजलि दी बाद और सरदार पटेल के विषय में बताकर लोगों जागरूक किया गया। पटेल चौक पर सोमवार को समाजसेवी सुमित सचान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, डा विकास सचान, प्रबल प्रताप सिंह, संजय सचान, हरमोहन गुप्ता, राजेन्द्र सचान, भूपेन्द्र सचान और राजकुमार सचान आदि लोगों ने पहुंचकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करके श्रंद्धाजलि दी। उसके बाद समाजसेवी सुमित सचान ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए उन्होंने अप्रतिम योगदान दिए। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, कुशल प्रशासक और राष्ट्रीय एकता के प...