रिषिकेष, अक्टूबर 27 -- भाजपा 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी। इस दिन रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग दौड़ लगाएंगे और देश की एकता का संदेश देंगे। सोमवार को डोईवाला नगर पालिका सभागार में भाजपाइयों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अमिट है। युवा वर्ग को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए। 31 अक्तूबर को पब्लिक इंटर कॉलेज से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया जाएगा। यह दौड़ पब्लिक इंटर कॉलेज मिल बाजार से प्रारंभ होकर मिल रोड नगर चौक, चांदमारी तिराहा और प्रेमनगर बाजार से होते हुए पुनः पब्लिक इंटर कॉलेज में समाप्त होगी। रन फॉर यूनिटी में डोईवाला विधानसभा के चारों मंडलों डो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.