दुमका, नवम्बर 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौक पर जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के संयोजक रूपेश मंडल के नेतृत्व में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर इंडोर स्टेडियम पहुंच कर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं मुख्य रूप से भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा सरदार पटेल ने देश की रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। यह आयोजन उनके आदम्य साहस दूरदर्शिता और राष्ट्र सेवा को समर्पित है। मौके पर प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, कार्यक्रम के संयोजक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.