उरई, नवम्बर 15 -- फोटो परिचय कोंच में पद यात्रा को लेकर चर्चा करते भाजपाई। 15 कोंच 105 कोंच। संवाददाता सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली एकता पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने शनिवार को बैठक आयोजित की। इसमें तैयारियों पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई। यह बैठक विधायक मूलचन्द्र निरंजन के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों, मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जनसम्पर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष उर्वीजा दीक्षित ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं, इसलिए पद यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता का संदेश देना है। एकता पदयात्रा कोंच के अभिलाषा पैलेस, पड़री से प्रारंभ होकर सदभाव मंडपम, हाटा तक निकाली जाएगी। विधान सभा ...