बोकारो, जनवरी 21 -- बोकारो। सरदार पटल स्कूल पिंड्राजोरा के प्रांगण में वि‌द्यालय का 12वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार, विशिष्ट अतिथि पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुगार, उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सचिव सुभाष प्रसाद सिंह, विद्यालय के प्राचार्य अमृता सिंह के साथ सरदार पटेल स्कूल सेक्टर 9 के प्राचार्य सुमित कुमार ने लौह पुरुष सरदार बल्लम भाई पटेल की प्रतिगा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथि का सम्मान बढ़ाया। विद्यालय की प्राचार्य अमृता सिंह ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का वार्षिक रिर्पोट कार्ड प्रस...