देवरिया, जनवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। चतुर्भुजी नारायण क्रिकेट कप के सातवें लीग मैच में सरदार नगर ने सीवान को एक विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सरदार नगर के शिवम पासवान को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया। मुख्य अतिथि समाज सेवी गोलू विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल को शुरू कराया। मंगलवार को शहर के देवांश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर एच एल क्रिकेट अकादमी सीवान और मझेठिया क्रिकेट अकादमी सरदार नगर के बीच मुकाबला हुआ। सीवान के कप्तान निखिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सीवान की टीम 19.2 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। निखिल ने 17 रन और करण ने 10 रन बनाए। सरदारनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने तीन विकेट और शशांक व आयुष ने दो-दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार नगर की टी...