जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- सोनारी थाना क्षेत्र के टिल्लू भट्ठा बस्ती में पुलिस ने अवैध हथियार और नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के बाद सरदार गैंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य आरोपी लखींद्र सरदार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके करीबी सहयोगी सुशील केराई को भी शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, सुशील लंबे समय से इस नेटवर्क से जुड़ा था और पूरे अवैध धंधे की जानकारी रखता था। जांच में उसके खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि सुशील, लखींद्र सरदार के साथ मिलकर न केवल हथियार, बल्कि नशे और अवैध शराब के कारोबार से भी जुड़ा था। एसएसपी पीयूष पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की है, जो सरदार गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का मानना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.