कानपुर, नवम्बर 30 -- कानपुर। सिख समुदाय के लक्ष्मी रतन कॉलोनी नारायणपुरवा निवासी 78 वर्षीय सरदार गुरु दर्शन सिंह बेदी की पार्थिव देह रविवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को समर्पित कर दी गई। देहदान महायज्ञ की यह 310 वीं आहुति है। इससे पूर्व 2007 में सिख समुदाय से गोविंद नगर के सरदार मंजीत सिंह ने देहदान किया था। देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि गुरु दर्शन सिंह ने वर्ष 2007 में देहदान संकल्प पत्र भरा था। रंजीत नगर गुरुद्वारे में अंतिम अरदास के बाद शव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां देह समर्पण के समय भतीजी हरप्रीत कौर, राणा प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, रणदीप सिंह, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.