मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- पारू। सरैया प्रखंड के अजीतपुर गांव में वीर बाल दिवस पर शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह के बड़े पुत्र सरदार अजीत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष सह सरपंच मुकेश झा की अध्यक्षता में अतिथि और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान फलदार पौधा लगाया गया। कार्यक्रम के संयोजक सह जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामनरेश मालाकार ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह और उनके पुत्रों ने देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मंडल अध्यक्ष गणिनाथ सहनी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के बड़े पुत्र अजीत सिंह के नाम पर ही अजीजपुर गांव का नाम है। भूमिदाता उमाशंकर सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र साह, डॉ. अनिल कुमार, मंडल अध्यक्ष ललन राम, भोला ठाकुर, भुलन दास, साजन कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...