आरा, फरवरी 12 -- उदवंतनगर। सरथुआं गांव में तपोमूर्ति संत श्री सुन्दराज यतिराज स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का समापन भंडारा व संतों की विदाई के साथ हुआ। गत 6 फरवरी को जलभरी हुआ था। पूरे सप्ताह श्रीमद्भागवत कथा, उपदेश व सत्संग से सरथुआं खेल मैदान में अध्यात्मिक ज्ञान की सरिता बहती रही। संतों के उपदेश से श्रद्धालु धन्य हुए। भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ में विधायक किरण देवी व उनके पुत्र दीपू रनावत भी शामिल हो प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.