अमरोहा, मई 17 -- रालोद के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जज सरजीत सिंह व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी का क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह के आवास पर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अभिवादन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व से रालोद को मजबूती मिलेगी। संगठन को नई दिशा मिलने के साथ ही पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। मंडल अध्यक्ष सरजीत सिंह ने कहा यह उनके लिए केवल एक पद नहीं बल्कि पार्टी का विश्वास है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का भरोसे के लिए आभार जताया। कहा कि रालोद की नीतियां किसान, नौजवान और मजदूरों के हित में हैं। उद्देश्य इन्हीं नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना रहेगा। गांव-गांव जाकर आम जनता को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। कहा कि हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.