जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरजामदा गुरुद्वारा के पास सरकारी जमीन पर बन रहे सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का आरोप है कि विधायक निधि से प्रस्तावित इस निर्माण से पहले न तो ग्राम सभा कराई गई और न ही पंचायत या ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस कारण ग्रामीण पहुंचे और काम रुकवा दिया। उनका कहना है कि जल्द ग्राम सभा कर पूरी स्थिति से गांव के लोगों को अवगत कराया जाएगा, उसके बाद निर्माण कार्य पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है, वह गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग है और कुछ लोग इस रास्ते को बंद करने की मंशा से भवन बनवा रहे हैं। किस मद से भवन का निर्माण हो रहा है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.