कौशाम्बी, जुलाई 15 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव के अशोक निषाद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया है। अशोक निषाद को गैंग का सरगना बताया गया है। आरोपियों ने वर्ष 2023 में दुष्कर्म पीड़िता को कुल्हाड़ी से काट डाला था। ढेरहा गांव की एक 19 वर्षीय युवती के साथ रेप हुआ था। इसकी शिकायत युवती ने पुलिस से की थी। इसी दौरान गांव के ही अशोक निषाद ने अपने साथी पवन निषाद, प्रभू निषाद, बृजलाल निषाद और गुलाब के साथ मिलकर पीड़िता को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला था। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। आरोपियों की गांव में इतनी दहशत है कि उनके खिलाफ कोई कुछ बोलता नहीं है। महेवाघाट एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गैंग बनाकर आरोपी अपराध करते थे। सरगना के खिलाफ हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.