बदायूं, नवम्बर 25 -- बिल्सी। भाकियू संचालित आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के क्रम में सोमवार को बिल्सी महिला मंडल की ओर से महिला सम्मेलन गल्ला मंडी के गेस्ट हाउस पर हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रत्येक महिला आर्थिक रूप से मजबूत हो और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाए। चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर ने कहा कि महिलाओं के सामने आज रोजगार, सुरक्षा और शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। नगर अध्यक्ष पिंकी कावरा, बबली देवी एवं मधु सोनकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...