हरिद्वार, नवम्बर 16 -- विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि आज स्वास्थ्य केवल रोग-उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवनशैली, मानसिक संतुलन और समग्र स्वस्थता का विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि होलस्टिकि हेल्थ विलेज की अवधारणा इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रविवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्प डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के अंतर्गत स्थापित डिवाइन हॉस्पिटल एंड होलस्टिकि हेल्थ विलेज का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शिक्षा, अनुसंधान और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान ग्रामीण एवं ...