औरंगाबाद, जनवरी 4 -- औरंगाबाद जिले के नियोजित माध्यमिक शिक्षकों की बैठक अनुग्रह इंटर विद्यालय, औरंगाबाद के सामने रविवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ राकेश रंजन ने की। बैठक में उपस्थित शिक्षकों के द्वारा शिक्षा विभाग के सचिव के स्तर से जारी आदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। शिक्षक नेताओं ने उक्त पत्र में निर्गत आदेश पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए सरकार की नीति को दोषपूर्ण बताया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि 20 सालों की सेवा के बाद भी नियोजित माध्यमिक शिक्षकों को वरीयता एवं प्रोन्नति का लाभ नहीं प्राप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुशासन पर प्रश्न चिन्ह है। सरकार ने अपनी दोहरी शिक्षा नीति के द्वारा सभी शिक्षकों को अलग-अलग संवर्गो में विभाजित कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ राकेश रंजन एवं सत्येंद्र नाराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.