पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में सरकार से ससमय राशि मिलने के बाद भी अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय में रजिस्टार को योगदान दिये लगभग एक माह बीत गया है। क्रिसमस के अवकाश से पहले रजिस्टार विश्वविद्यालय में योगदान कर चुके हैं, इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जाना सेवानिवृत शिक्षक व कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सेवानिवृत्त शिक्षक चिकित्सीय परामर्श पर आश्रित रहते हैं। कई शिक्षकों की चिकित्सा पैसा के अभाव में फिलहाल बाधित है। सेवा निवृत्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ दिलीप प्रसाद साह ने चिंता जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन उदासीन बना हुआ है, जबकि शिक्षक पेंशन के आशा में टकटकी लगाए बैठे हैं। संघ के सचिव डॉ चन्द्रकांत यादव ने कहा कि सरकार से राशि उपलब्ध...