चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- बंदगांव,संवाददाता। जिला के नकटी डैम में जिला मुखिया संघ का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम जिला अध्यक्ष हरिण तमसोय के नेतृत्व में हुआ। जिला अध्यक्ष तमसोय ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से अब तक 2 वर्ष बीतने को है। मगर कोई भी फंड मुखिया को नहीं मिला है। जिससे विकास कार्य ठप हो गया है। उन्होंने कहा मुखिया को जो अधिकार मिलना चाहिए था वह अधिकार अब तक पूर्ण रूप से नहीं मिल पाई है। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही मनरेगा योजना भी ठप हो गया है। राज्य सरकार भी मुखिया को विशेष फंड अब तक नहीं दी है। जिससे सड़क, पुल, पुलिया समेत और समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा मुखिया को प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास में भी पावर मिलना चाहिए। संघ के उपाध्यक्ष डॉ. दिनेशचंद्र बोयपाई ने कहा कि सरकार मुखिया की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.