नई दिल्ली, जनवरी 27 -- सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार, हंगामा करने से होती है दिक्कत- रिजीजू--------------- -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक - बैठक में 39 राजनीतिक दलों के 51 सांसदों ने हिस्सा लिया -------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता संसद के बजट सत्र की पू्र्व संध्या पर हुई सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने साफ कर दिया है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन दिक्कत तब होती है, जब विपक्ष हंगामा करता है। उन्होंने कहा है कि कि नियम के अनुसार बजट सत्र में हर चर्चा बजट पर ही केंद्रित होना चाहिए। बजट सत्र में सबसे पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है उसके बाद अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाती है। बाद में बजट पर चर्चा होती है। रक्षा मंत्री...