बदायूं, सितम्बर 1 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार वोट चोरी कर सत्ता में आई है। 2024 के लोकसभा चुनाव रद्द होने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने यह सहसवान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ पदयात्रा के दौरान कहा। रविवार को पदयात्रा शाहबाजपुर चौराहे से दोपहर बाद शुरू हुई और मेला ग्राउंड पर जाकर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि वोटर फ्रॉड के कारण कांग्रेस को करीब 70 सीटों का नुकसान हुआ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सात अगस्त को वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जाने का आरोप लगाया था और कर्नाटक की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दिखाई थी। बिहार में एसआईआर के बहाने चुनाव आयोग ने 64 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं। दलित पिछड़े वंचित तबकों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।...