लखनऊ, दिसम्बर 23 -- माध्यमिक स्कूल यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रांतीय सम्मेलन मंगलवार को चारबाग स्थित रविंद्रालय में मनाया गया। सभी ने शिक्षा की गुणवत्ता तथा कर्मचारियों की समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किये। सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र शासनादेश निर्गमन की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर राजीव बाजपेयी, प्रदेश समन्वयक आशादीन तिवारी, प्रदेश न्याय समिति संयोजक विश्राम सिंह यादव, संघष समिति संयोजक मुकेश कुमार सिन्हा प्रदेश महामत्री संजय शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...