रुडकी, मार्च 27 -- सरकार के आदेश पर की जा रही मदरसों की जांच को लेकर लक्सर विधायक मौहम्मद शहजाद ने नाराजगी जताई है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि मदरसे अपने स्तर से मुस्लिम बच्चों को दीनी तालीम देने में लगे हैं। सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। फिर भी मुसलमानों को टारगेट करने के इरादे से सरकार ऐसा कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार मदरसों को बंद करने के बजाय उन्हें आर्थिक मदद दे। ताकि वे बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई बंद नहीं की गई तो मुस्लिम समाज पूरे देश में सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.