महोबा, जनवरी 31 -- महोबा, संवाददाता। छात्राएं शिक्षा के साथ खेलकूद और संगीत सहित अन्य विधाओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहीं है। बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के साथ काम कर रहीं है। सरकार भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। यह बात शहर के पी एम श्री बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश अनुरागी ने कही है। शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं की बॉलीवाल, कबड्डी सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सरगम खरे ने कहा कि छात्राएं मेहनत कर परिवार का नाम रोशन करें। इस मौके पर शिक्षिकाओं के बीच भी रस्साकसी...