नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को बयान जारी कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार को अब बिना कोई बहाना बनाए जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा का मेयर बनने के बाद अब राजधानी में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। इससे दिल्ली की जनता की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता पूछ रही है कि तीनों लैंडफिल साइटों को कब तक खत्म किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की पेंशन कब तक बहाल होगी। अनधिकृत कॉलोनियों पर हाउस टैक्स और कूड़ा सरचार्ज की जो तलवार लटकी है उससे कब तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इन कार्यों की समयसीमा तय करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.