पटना, जून 15 -- बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि पाल समाज ने लालू प्रसाद को ताकत दी है। सरकार बनी तो पाल समाज का ऋण चुकाऊंगा। शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार राज्य पाल महासंघ की ओर से आयोजित सम्मेलन में तेजस्वी ने कहा कि पाल समाज की सुविधा के लिए चरवाहा आयोग बनेगा। इस समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी। दुर्घटना में भेड़ों की अकाल मौत होने पर सरकारी सहायता दी जाएगी। तेजस्वी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछड़ों के आरक्षण की हकमारी कर रही है। 17 महीने की महागठबंधन सरकार में आरक्षण की सीमा जब 65 फीसदी की गई तो भाजपा ने साजिश कर उसे अधर में लटका दिया। यह भी पढ़ें- दक्षिण बिहार में कब तक पड़ेगी गर्मी, उत्तर में बारिश; पटना में कैसा रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.