मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- रामपुर तिराहाकांड से जुडे सरकार बनाम ब्रजकिशोर व सरकार बनाम एसपी मिश्रा मामले में सुनवाई नही हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 11 फरवरी नियत की है। गत एक अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। पुलिस ने आंदोलनकारियों का टकराव हो गया था। जिसमे पुलिस व पीएसी पर महिलाओं से छेडछाड व दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सरकार बनाम ब्रजकिशोर व सरकार बनाम एसपी मिश्रा मामले में सुनवाई नही हो सकी। दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तिथि नियत की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...