लखनऊ, जनवरी 13 -- निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के 13वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को पार्टी की बढ़ती ताकत का आभास कराने का प्रयास किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि उन्होंने 13 जनवरी 2013 को महाराजा गुह्रराज निषाद के किले श्रृंगवेरधाम में मछुआ समाज का शोषण करने वाले दलों के अंत का संकल्प लिया था। क्योंकि मछुआ समाज किसी का वोट बैंक नहीं है। यह समाज केवल नदी व ताल में मछली ही मारना नहीं जानता। बल्कि सरकार बनाना और गिराना भी जानता है। निषाद पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद मछुआ समाज इसका आभास कर चुका है। राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में डा.निषाद ने कहा कि हमारे समाज की बहन वीरांगना फूलन देवी, लोहपुरुष स्वर्गीय जमुना निषाद, महेद्र सिंह राजपुत, धनीराम वर्मा, मनोहर लाल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.