नई दिल्ली, जनवरी 25 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के पिछले 11 महीनों में जन कल्याण के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। सीएम ने कहा कि 11 महीने पहले जब हमारी सरकार ने दिल्ली की बागडोर संभाली तो हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार के गठन के पहले ही दिन से आयुष्मान भारत योजना राष्ट्रीय राजधानी में लागू कर दी गई थी। अब तक 65 लाख लोग इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत देश और दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जिसे हमारी सरकार के गठन के पहले ही दिन दिल्ली में लागू की गई थी। इसके लाभार्थि...