पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने जिला कांग्रेस गोकुल कृष्ण आश्रम में ऐक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना सरकार एवं झारखंड प्रदेश गठबंधन सरकार में जिस तरह सभी योजनाओं का बलीभूत हो रहा है आने वाले दिन में बिहार भी योजना से लाभ लेकर महिलाओं के उत्थान में अहम भूमिका रहेगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त माय बहन योजना के पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार टोनी विस्तार से बताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बिहार में बनने के 24 घंटे के बाद पहले कैबिनेट में पास कर जरूरतमंद महिलाओं कोRs.2500 खाते में देने की योजना पारित की जाएगी। टोनी ने समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया कि घर-घर जाकर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करे...