फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर,संवाददाता। सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिवक्ता जयराज मान सिंह हत्याकांड के खुलासे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा की प्रदेश में सरकार बनने पर मामले की जांच करा जो बड़े-बड़े अधिकारी हैं, उन पर कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई छोटे अधिकारियों पर नहीं होगी। अखिलेश ने बिना नाम लिये पुलिस के बड़े अधिकारियों को निशाना पर लिया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह देर शाम अधिवक्ता के परिजनों से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। करीब बीस मिनट तक पत्नी और बेटी से मुलाकात करने के बाद शहर से कानपुर की ओर रवाना हो गए। अखिलेश यादव ने कहा कि अधिवक्ता बड़े जमीनदार थें। उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले को दबाने का प्रयास किया गया। ऐसा नहीं चलेगा। उनको समाजवादी लोग न्याय दिला कर रहेंगे। उनके परिजनों से मुलाक...