गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। बढ़ते प्रदूषण पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वे प्रदूषण के कारणों का पता लगाकर इसका तुरंत निवारण करें, न कि किसानों पर दोष लगाकर अपना पला झाड़े। दुष्यंत ने कहा कि हर बार सरकार प्रदूषण का सारा दोष किसानों के माथे पर मढ़ देती है,जबकि खुद प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई ठोस समाधान पर कार्य नहीं करती है। बढ़ते प्रदूषण के लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है, क्योंकि केवल कागजों में ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियम बनाए और लागू किए जाते है, जबकि धरातल उन्हें लागू करने में सरकार फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, मानेसर, सोनीपत, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, रोहतक जैसे अनेक शहर टॉप प्रदूषित शहरो...