फतेहपुर, फरवरी 18 -- खखरेरु। नगर पंचायत के जोधा सिंह नगर में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के राज्यमंत्री सोहनलाल माली पहुंचे। समर्थकों व मोहल्लेवासियों ने मंत्री का स्वागत किया। उन्होने प्रदेश में संचालित डबल इंजन सरकार की योजनाओं, विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान पर विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मोहल्लेवासियों की समस्याओं को सुना और हल कराने का आश्वासन दिया। यहां नंदराज, धीरेन्द्र, हिमांशु, अशोक, रामबिलाश, बाबू, विकास, समीर, प्रिंशु सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...