अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने सोमवार को भी कार्यबहिष्कार जारी रख आक्रोश जताया। सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। जल्द पारस्परिक स्थानांतरण करने की मांग की। सोमवार को भी उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद कर्मचारियों के पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए जा रहे हैं। पिछले 15 दिनों से कर्मचारी कार्यबहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं। कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से पारस्परिक स्थानांतरण के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होगी वह कार्यबहिष्कार पर डटे रहेंगे। यहां प्रांतीय कोषाध्यक्ष शंकर सि...