बेगुसराय, जनवरी 5 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धान अधिप्राप्ति में अनियमितता, बरौनी डेयरी में लूट तथा किसानों की उपेक्षा के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार से कलेक्ट्रेट के समक्ष किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। धरने में बड़ी संख्या में किसान, पैक्स अध्यक्ष और दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। किसानों ने सरकार पर बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि धान अधिप्राप्ति शुरू होने से पहले खाद्य मंत्री, मुख्य सचिव, खाद्य सचिव, सहकारिता सचिव, कृषि सचिव और निबंधक सहयोग समितियों को लिखित मांग पत्र सौंपा गया था। कई बार प्रतिनिधिमंडल भी मिला, लेकिन जमीनी स्तर ...