रांची, मार्च 28 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की कार्यकारिणी समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी पार्टी विशेष का प्रतिनिधि नहीं होता, व्यापारी केवल व्यापार करता है। वह कभी भी स्वेच्छा से बंदी का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या, डकैती जैसी घटनाओं से व्यापार जगत के साथ ही आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। यह चिंता का विषय है कि ईद, सरहुल और रामनवमी के त्योहार के समय में भी बंदी के माहौल का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने कहा कि सरकार पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि व्यापारी भयमुक्त होकर आर्थिक गतिविधियों को गति दे सकें। चैंबर अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक में विधि व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और डीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.