नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने संचार साथी ऐप की प्री-इंस्टालेशन से जुड़ी अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। विपक्ष के विरोध के बाद संचार मंत्रालय ने बुधवार को ऐप के अनिवार्य इंस्टॉलेशन संबंधी आदेश को वापस ले लिया। हालांकि, मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि ऐप की बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए मोबाइल निर्माताओं के लिए प्री-इंस्टालेशन की अनिवार्यता हटाई गई है। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सरकार ने लोगों को साइबर सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सभी स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य किया था। ऐप सुरक्षित है और साइबर खतरों से लोगों को बचाने के लिए विकसित किया गया है। यह उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के साथ ही साइबर अपराधियों की गतिविधियों की सूचना देने में जनभागीदारी को बढ़ावा दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.