मथुरा, जनवरी 31 -- केंद्रीय सरकार द्वारा लाए जा रहे यूजीसी में नए नियमों के विरोध में शुक्रवार को अटल्ला चुंगी स्थित राम मंदिर पर सर्व जातीय सभा आयोजित की गई। जिसमें साधु, संत, धर्माचार्य, ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने यूजीसी कानून वापस नहीं लिया तो हर स्तर पर केंद्र सरकार का विरोध होगा। अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी रघुनाथ दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोचा कभी नहीं होगा कि इस बिल को लाने से उनकी सरकार को कितना बड़ा नुकसान होगा। सरकार बिना विलंब काले कानून को वापस ले। महामंडलेश्वर स्वामी वेदानंद ने कहा कि यह कानून पाकिस्तान से पोषित आतंकवाद से ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकतंत्र पर शर्म आती है, जिसके जन प्रतिनिधि चुनने के ब...