प्रयागराज, फरवरी 6 -- कांग्रेस के प्रभारी सचिव राजेश तिवारी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रयाग जोन की समीक्षा बैठक की। बैठक में नए सिरे से संगठन सृजन पर जोर दिया गया। बताया गया कि इसके लिए सभी जनपदों में प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजेश तिवारी ने कहा कि सरकार को मनरेगा वापसी के लिए मजबूर किया जाएगा। केंद्र सरकार ने मनरेगा बंद करके एक बार फिर गांधी की हत्या की है। बैठक में उन्होंने जल्दबाजी में होने वाली एसआईआर का समय आगे बढ़ाने की मांग भी की। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर इसे ईमानदारी से लागू कराएंगे। बताया कि पंचायत चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी। इस दौरान जोनल कोऑर्डिनेटर विजय प्रकाश, शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद, मनीष मिश्रा, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, गौरव पांडेय आदि मौजूद र...