नई दिल्ली, फरवरी 12 -- India retail inflation: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने खुदरा महंगाई मापने के तरीके में बदलाव किए हैं। वर्ष 2024 को आधार वर्ष मानकर जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक भारत की खुदरा महंगाई जनवरी में आठ महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई और बढ़कर 2.75% पर आ गई। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।खुदरा महंगाई की नई सीरीज में कई बदलाव सरकार ने साल 2024 के आधार पर खुदरा महंगाई की नई सीरीज में कई बदलाव किए हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा गुरुवार को जारी नई सीरीज में मूल्य स्थिति की बेहतर तस्वीर पेश करने के लिए वस्तुओं की संख्या 259 से बढ़ाकर 308 कर दी गई है। वहीं, सर्विसेज की संख्या 40 स...