संभल, मार्च 9 -- माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसी है। यदि कोई नकल माफिया पकड़ा जाता है तो उस पर एक करोड़ का जुर्माना और आजीवन कारावास का प्रावधान है। वे शनिवार को शहर में परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने पहुंची थी। शनिवार को प्रथम पाली में छात्राओं की गृहविज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान राज्यमंत्री गुलाब देवी शहर के बीएमजी इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने करीब चार परीक्षा कक्ष में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान तबीयत खराब होने पर धूप में बैठ कर परीक्षा देर रही एक परीक्षार्थी के पास वे पहुंचीं और उसका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से परीक्षा ड्यूटी के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी से परीक्षा के दौरान किसी भी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.