लखनऊ, मार्च 25 -- -सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलों में लगाई गई प्रदर्शनी देखने जुटे लोग लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जिलों में पर्यटन विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। जहां राज्य के पर्यटन आकर्षण, सुविधाएं, उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के साथ ही आस्था और विरासत को भी सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में 7.18 करोड़ रुपये की लखनऊ की सात योजनाओं का लोकार्पण और 66.18 करोड़ की 23 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसमें महाराजा बिजली पासी किले पर फसाड वाल, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.