रिषिकेष, नवम्बर 30 -- राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 30 रुपये प्रति कुंतल की गई बढ़ोतरी को लेकर किसानों में उत्साह और नाराज़गी दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। करीब दो साल बाद गन्ने का रेट बढ़ाया गया है, जिसके बाद किसानों में इस फैसले को लेकर दो अलग-अलग मत बन गए हैं। कई किसानों ने इसे सरकार की किसान हितैषी पहल बताते हुए धन्यवाद दिया, जबकि एक बड़ा वर्ग इस बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए इसे औपचारिक फैसला मान रहा है। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी कर दी है। अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 375 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 405 रुपये प्रति कुंतल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 365 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 395 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। जिसको लेकर कुछ कि...