हमीरपुर, नवम्बर 16 -- 0 मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने में तुली हैं सरकारें 0 डबल इंजन सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न फोटो नंबर 26- कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्वमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। भाजपा जब से सत्तासीन हुई है, तब से उसने शिक्षा व संविधान खत्म करने के तमाम प्रयास किए। इस सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ावा देकर दबे कुचले समाज के लोगों को आगे बढने से रोका है। मनुवादी सोच की यह सरकार किसान, छात्र, महिला, दलित तथा पिछड़ा विरोधी है। डबल इंजन की सरकार कहने के बावजूद प्रदेश में दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण किया जा रहा है। अपराध को बढ़ावा देने से उत्तर प्रदेश हत्या में नंबर एक पर पहुंच गया है। उक्त उद्गार राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने संविध...