नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शुरू किए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के मामले पर दिल्ली सरकार पर अनियमितता और 400 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का आरोप लगाया है। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार आरोग्य मंदिरों के नाम पर दिल्लीवालों के साथ छल कर रही है। सभी आरोग्य मंदिर मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी में खोल गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी नया निर्माण नहीं किया हैं। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में गरीबों के घर तोड़ने का आरोप लगाया और कार्रवाई का विरोध किया है। भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जिन लोगों के सामने हाथ जोड़कर वोट मांगे थे अब उन्हीं के मकान तोड़ने के आदेश दे दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...