लखनऊ, जनवरी 20 -- श्रावस्ती में प्रशासन की ओर से मदरसे को सील किए जाने के मामले में आए हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के फैसले का बसपा प्रमुख मायावती ने स्वागत किया। साथ ही सरकार का पक्ष रखते हुए जिले के अफसरों पर निशाना साधा। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी डाली। जिसमें मायावती ने लिखा, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा 'सरकारी मान्यता नहीं होना मदरसा को बंद करने का आधार नहीं' सम्बंधी दिया गया फैसला अति-महत्वपूर्ण व सामयिक है तथा इस आधार पर श्रावस्ती में मदरसे पर लगी सील 24 घंटे में हटाने के निर्देश का भी स्वागत योग्य है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वैसे भी संभवतः यहाँ कोई भी सरकार नीतिगत तौर पर प्राइवेट मदरसों के विरुद्ध नहीं है, बल्कि ज़िला स्तर पर अधिकारियों की मनमानी का ही शायद यह परिणाम है कि इस प्रकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.