लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सरकार आधी आबादी को पूरा अधिकार दे रही है। अगर सशक्त भारत बनाना है, तो स्वास्थ्य भी बेहतर होना चाहिए। लिहाजा सशक्त नारी और स्वस्थ परिवार का होना बहुत जरूरी है। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए सरकार ने व्यापक कदम उठाए हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत के मौके पर कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश में बनाने में नारी शक्ति की बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश सरकार के साढ़े आठ वर्षों के कार्यकाल में लोगों में यह विश्वास आया है कि कोई भी अपराधी अपराध करने के बाद बच नहीं पाएगा। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.