पटना, मार्च 13 -- राजद ने अपेक्षा की है कि राज्य सरकार द्वारा 2005 से पहले और बाद के कामों का तुलनात्मक ब्योरा तथ्यों के आधार पर पेश करेगी। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने गुरुवार को कहा कि अपेक्षा है तुलनात्मक ब्योरा बताने में सरकार ईमानदारी बरतेगी और जो कुछ भी बताएगी वह प्रमाणिकता के साथ होना चाहिए। जिससे बिहार की जनता यह जान सके कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन सत्य। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक भ्रम फैलाकर राजद के बारे में लोगों को गुमराह करते रहे हैं और लाभ उठाते रहे हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार को यह बताना चाहिए कि 1990 और 2005 के बीच बिहार को सभी योजनाओं को मिलाकर केन्द्र से कितना आर्थिक सहयोग मिला। 1998 से लेकर 2004 तक जब केन्द्र में एनडीए की सरकार थी और नीतीश कुमार केन्द्र में मंत्री थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.